उज्जैन। दस नाम गोस्वामी मंडल का होली मिलन समारोह हुआ। मातृशक्ति ने फूल पाती निकाली। दसनाम गोस्वामी मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र भारती के आशीर्वचन के साथ भजन संध्या हुई। निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा नगर जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल, राष्ट्रीय मलखम फेडरेशन के अध्यक्ष सोनू गेहलोद, महापौर मुकेश टटवाल, पार्षद रजत मेहता उपस्थित थे। मुक्तक गोस्वामी ने पगड़ी बांधकर सम्मान किया। राधा महेश गिरि एवं संगीता साधु ने कलावती यादव का सत्कार किया। मंडल महंत विजय गिरि ने दसनाम परंपरा से अवगत करवाया। मंडल ने शंकराचार्य चौराहा अतिशीघ्र पूर्ण करने एवं अंत्येष्टि समाधि स्थल आवंटन का आग्रह किया। आभार कैलाश पुरी ने माना। जानकारी महेश गिरि ने दी।
