उज्जैन। नगर निगम के बजट में शहर विकास एवं नागरिकों की सुविधाओं के नए प्रावधान किए हैं। महापौर मुकेश टटवाल, एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, सत्यनारायण चौहान, प्रकाश शर्मा, रजत मेहता, अनिल गुप्ता आदि ने चर्चा की। अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, उपायुक्त संजेश गुप्ता, मनोज मौर्य, आरती खेडेकर, कृतिका भीमावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे। बजट बैठक में राजस्व विभाग, संपत्ति कर, सामान्य प्रशासन विभाग, लेखा विभाग, विधि विभाग, भंडार विभाग, वर्कशॉप विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिल्पज्ञ विभाग, नगर निवेश शाखा, कॉलोनी सेल, अमृत योजना, श्रमिक सेल, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, लाइसेंस शाखा, सिंहस्थ प्रकोष्ठ, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनसंपर्क विभाग, भंडार विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार प्रकोष्ठ, उद्यान विभाग, प्रकाश विभाग, चिकित्सा विभाग, नगर शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *