उज्जैन। मंछामन मल्टी में आवासीय इकाइयों का काम पूर्णता की ओर है। महापौर मुकेश टटवाल ने मल्टी का निरीक्षण किया। अधिकारी एवं ठेकेदार को निर्देशित किया कि शीघ्र ही मल्टी के कामों को पूरा किया जाए ताकि भवन स्वामियों को मकानों का कब्जा सौंपा जा सके। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री पीसी यादव ने महापौर को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना में मल्टी का काम पुनः प्रारंभ किया है। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, डॉ योगेश्वरी राठौर उपस्थित थे।
