उज्जैन। रंगपंचमी के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर से वीरभद्र ध्वज चल समारोह निकाला गया। ध्वज चल समारोह का निगम अध्यक्ष कलावती यादव, निगम आयुक्त आशीष पाठक, जोन अध्यक्ष सुशील श्रीवास एवं उपायुक्त योगेंद्र पटेल ने गोपाल मंदिर पर नगर निगम मंच से स्वागत किया।
