उज्जैन। एक अप्रैल को अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन में राधा लाला अमरनाथ स्मृति टेपा सम्मान एहसान कुरैशी को देंगे। टेपा सम्मेलन के सचिव मनीष शर्मा ने बताया कि स्व. लाला अमरनाथ और टेपा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ शिव शर्मा की स्मृति को समर्पित टेपा सम्मलेन का यह 52वां साल है। शर्मा ने बताया कि एहसान कुरैशी एक भारतीय कामेडियन, एक्टर और वॉइस आर्टिस्ट हैं। टेपा सम्मलेन आयोजन समिति ने यह सम्मान उन्हे देने का निर्णय लिया है। टेपा सम्मेलन में प्रख्यात कवियों का कांव कांव सम्मेलन, टेपा अतिथियों पर प्रशस्ति वाचन, चिलमी मुकदमें होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *