उज्जैन। उच्च शिक्षा विभाग की अंतर संभागीय (पुरुष/ महिला) राज्य स्तरीय मल्लखंब प्रतियोगिता में जिस टीम को इस प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता नहीं थी, उसे स्वर्ण पदक से अलंकृत कर दिया। इस संबंध में उज्जैन से लेकर भोपाल तक शिकायत की है। यह जानकारी देते हुए विक्रम विश्वविद्यालय मल्लखंब टीम के कप्तान कुंदन कछावा ने बताया कि विभिन्न संभागों के 12 विश्वविद्यालयों की टीम को ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की पात्रता है। किंतु आयोजक महाविद्यालय के राहुल बारोड ने नियम विरुद्ध प्रतियोगिता की। निजी विश्वविद्यालय को इस प्रतियोगिता में नियम विरुद्ध शामिल किया गया। पक्षपातपूर्ण निर्णय देते हुए स्वर्ण पदक दिया। खिलाड़ियों  ने मुख्यमंत्री कार्यालय, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार,आयुक्त, उच्च शिक्षा, अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा, उज्जैन संभाग, निर्देशक, शारीरिक शिक्षा, विक्रम विश्वविद्यालय को शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *