उज्जैन। वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन ने गोमाता को राजमाता का दर्जा देने की मांग की। इसे लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसे लेकर बैठक हुई। जिला अध्यक्ष रोहित मित्तल ने बताया कि बैठक में आशु मोंगिया एवं संजय अग्रवाल उपस्थित हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 व 23 मार्च को यह कार्यक्रम होंगे। बैठक से पहले राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष ने महाकाल के दर्शन किए। मध्य प्रदेश सरकार से गोमाता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग की है।
