उज्जैन। दशा माता मंदिर पर बम-बम नाथ सेवा समिति ने महाकाल को भोग लगाकर गाजर का हलवा बांटा। दशा माता का अति प्राचीन मंदिर है। जहां पर हर रोज श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। गब्बर बाबा एवं धर्मेंद्र जोशी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व यहां मनाया जाता है। भस्मआरती मे गाजर का हलवा का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में 151 क्विटल गाजर का हलवा बांटा। प्रसाद बांटना सुबह 6 बजे से शुरू कर दिया जो देर शाम तक चलता रहा।
