उज्जैन। वृंदावनपूरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास के गुरुद्वारा पर श्री संत शिरोमणि अहिरवार रविदास समाज संघ ने जयंती मनाई। संभाग अध्यक्ष मनोहर सुरेश कसुमरिया ने बताया कि जन्मोत्सव पर गुरुद्वारा पर भजन हुए। समाज के वरिष्ठ जनों ने गुरु गादी पर चादर चढ़ाई। मुख्य अतिथि डॉ. सत्यनारायण जटिया, अनिल फिरोजिया, मुकेश टटवाल, कलावती यादव उपस्थित थी। शाम 5 बजे दीप उत्सव हुआ। इस मौके पर कमल हनोतिया, विनोद चौहान, गोकुल चंद्रवंशी, विक्रम चंद्रवंशी, दिलीप गंगोलिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *