उज्जैन। हिंद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य के निर्देशानुसार 14 फरवरी को क्षेत्रवासियों में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए कार्यक्रम होंगे। जानकारी देते हुए योगेश राठौर ने बताया कि हमारे संघठन ने ऐसा फैसला लिया है। राठौर ने कहा कि पाकिस्तान घोषित आंतकवादीयों ने 14 फरवरी के ही दिन सीआरपीएफ जवानों की बस पर हमला किया था। इस बर्बर आंतकवादी हमले में 40 से भी अधिक वीर शहीद हो गए थे। इसलिए हिंद सेना ने क्षेत्रवासियों को प्रेरित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रैलियां, नुक्कड़ सभाएं व अन्य देश देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम 14 फरवरी को सुबह से करने का फैसला किया है। दक्ष वैद्य ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
