मंदिरों को सरकारीकरण से मुक्त किया जाए, दीव दमन में चिंतन शिविर

मंदिरो के प्रबंधन और सेवा की जिम्मेदारी वंशानुगत पुजारियों को सौंपी जाने की मांग

उज्जैन। केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव में सैकड़ों पुजारी, ब्राह्मणों और सनातन धर्मावलंबियों का चिंतन शिविर श्री बासुकीनाथ महादेव मंदिर में हुआ> जिसमें पुजारी, वैदिक सनातन धर्म, समरसता, गौ रक्षा आदि विषयों पर चिंतन किया गया। 

मुख्य अतिथि महेश पुजारी थे। राष्ट्रीय सचिव रूपेश मेहता ने बताया कि सर्वप्रथम सुबह 10 बजे समुद्र नारायण उद्यान से महिलाओं और बालिकाओं द्वारा कलश यात्रा और मशाल चौक से बासुकीनाथ मंदिर तक लगभग 100 बाइक और 50 कार द्वारा रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि महेश पुजारी ने बासुकीनाथ महादेव मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। जिसके बाद मंदिर के ट्रस्टी अनिल अग्रवाल और दमन के गौ रक्षा मंच के कार्यकर्ता नवीन पटेल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। चिंतन शिविर में हिन्दू समाज को सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों से जोड़ने पर जोर देते हुए महेश पुजारी ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि सभी हिन्दू मंदिरों को सरकारीकरण से मुक्त किया जाए और वंशानुगत मंदिरों की सेवा करने वाले पुजारियों के अधीन मंदिर के प्रबंधन और सेवा की जिम्मेदारी दी जाए। सनातन धर्म पुनः अपने दोनों पहियों पर चले। जिस प्रकार आदिगुरू शंकराचार्य ने पुरे देश में सनातन धर्म क स्थापना की थी, वह पुनः लागू हो। सनातन धर्म की रक्षा हेतु ब्राह्मणों और पुजारियों को आगे आने का समय आ गया हैं। इस शिविर का उद्देश्य सिर्फ धार्मिक आस्था को प्रकट करना नहीं, बल्कि हिंदू समाज में चेतना, संगठन, गौरक्षा और शिवभक्ति के साथ हिंदू समाज को सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों से जोड़ना है तथा सामाजिक समरसता पर जोर देना है। गौहत्या देश में बंद होनी चाहिए, बूचडखानों पर प्रतिबंध लगना चाहिए, तथाकथित धर्म के ठेकेदारों पर निशाना साधते हुए वलसाड़ जिले में गौमाता को लेकर घटित मामलों पर निंदा करते हुए कहा कि कुछ लोग धर्म की आड़ में, धर्म को बेचने का कार्य कर रहे हैं। भगवान कृष्ण ने दुनिया को गौ माता के महत्व का संदेश दिया था, लेकिन आज लोग गौमाता की हड्डियों और खाल को बेचने का निंदनीय कार्य कर रहे हैं, इसलिए देश में बुचड़खानों को बंद किया जाए और गौमाता की मृत्यू के बाद उन्हें दफनाया जाए। शिविर को भागवताचार्य पं. आशीष अग्निहोत्री ने भी संबोधित किया और अपने ओजस्वी संबोधन से पुजारियों में जोश जगाया।बासुकीनाथ महादेव मंदिर के पुजारी पं. संजय शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर का संचालन ओर आभार गौसेवक हर्षल पटेल ने किया। इस अवसर पर गुजरात पुजारी संघ से हितेश जरीवाला और उज्जैन से महेंद्र सिंह बैंस, राजू बैरागी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *