लाखों की नगद राशि, लेपटॉप, एलईडी, टीवी, रिस्टवाच से सम्मानित होंगी राठौर समाज की प्रतिभाएं

उज्जैन। उभरता राठौर समाज मिशन का प्रतिभा सम्मान समारोह जल्द ही होहा।जिसमें चार लाख की नगद राशि के साथ लेपटॉप, टाइटन की रिस्टवॉच, चांदी के गोल्ड प्लेटेड मैडल व 32 इंची एलईडी टीवी से समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
सामाजिक उत्प्रेरक आर.एन.राठौर ने बताया कि 9 वर्षों से प्रदेश की मेरिट में आओ एक लाख का पुरस्कार पाओ योजना चला रहे हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव हो रहा है। जिला मेरिट सूची 12वी में शिवपुरी से दीपक दाताराम राठौर, देवास जिला से हिमानी रमेशचंद्र राठौर, खातेगांव, धार जिला से महिमा संतोष राठौर, मंदसौर जिला से भूमि त्रिलोक भाटी तथा राजगढ़ जिला कक्षा 10 वी से आनंद मुकेश राठौर बोड़ा को सम्मानित करेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश के 90त्न से अधिक अंक पाने वाले 195 समाज के बच्चो को एक एक हजार राशि तथा शिल्ड फाइल फोल्डर व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।आयोजन के डॉ.आर.एस.राठौर छतरपुर, मनोज राठौर इंदौर, दिलीप राठौर खरगोन, मुकेश राठौर भोपाल, वीरेंद्र राठौर आष्टा, राजेश सोलंकी खाचरोद, गोपाल राठौर कलमखार, हरीश राठौर (लड्डू), नरेंद्र राठौर (शिप्रा ट्रेडर्स), एड रामनिवास राठौर पोरसा, विजय राठौर कसरावद, अशोक राठौर (जावरा वाले), मोहनलाल राठौर गौतमपुरा, ललित राठौर इंदौर, अशोक राठौर लखनऊ, मदनलाल राठौर (साबुखेड़ी), श्यामलाल राठौर रंगवासा, नरेंद्र राठौर नागदा, दिलीप कुमार राठौर ग्वालियर, सिद्धू राठौर तलेन, दिलीप राठौर मगरवा, मनोज बोराणा रतलाम, गोविंद राठौर आदि आएंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *