उज्जैन। विश्व साइकिल दिवस पर सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल वर्तमान परिपेक्ष्य में साइकिल की उपयोगिता एवं भविष्य की संभावनाएं और चुनौतियां, विषय पर साइकलोदय करेगी। इस अवसर पर साइकिल मित्र सम्मान देने की परंपरा की भी शुरुआत होगी। चित्रकला प्रतियोगिता होगी। ऑनलाइन पंजीयन 22 मई से शुरू होंगे। प्रतियोगिता के प्रभारी तुषार पिल्लैवार के अनुसार विश्व साइकिल दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता होगी। साइकिल सिटी उज्जैन थीम पर आधारित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए दो श्रेणी बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *