उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिजिटल एजुकेशन ने दिशा- डिजिटल इनिशिएटिव फॉर स्मार्ट हायर एकेडेमिक एडवांसमेंट फ्लैगशिप प्रोग्राम में मूक प्रशिक्षण कार्यशाला की। कार्यशाला का उद्देश्य विश्वविद्यालय में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना एवं छात्रों को बहुआयामी शिक्षा एवं विकास के अवसर प्रदान करना था। विक्रम के कुलपति, प्रो. अर्पण भारद्वाज ने कार्यशाला का उद्घाटन किया।सेंटर फॉर डिजिटल एजुकेशन के निदेशक डॉ. उमेश कुमार सिंह ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यशाला के विषय विशेषज्ञ एवं एलएनसीटी भोपाल के आचार्य डॉ. अमितबोध उपाध्याय ने व्याख्यान में छात्रों के कोशल विकास में एनपीटेल और स्वयं जैसे ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के अंत में आईक्यूएसी के निदेशक, डॉ. डीडी बेदिया ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. अंजलि उपाध्याय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *