उजैन। यूनिसेफ, म.प्र. जन अभियान परिषद् एवं विमुक्त ,घुमन्तु, अर्ध घुमन्तु समुदाय का डाटा एकत्रीकरण, बाल अधिकार एवं महिला स्वास्थ्य पर सर्वेक्षण कार्य पर संभागीय कार्यशाला हुई। मोहन नागर, बाबूलाल बंजारा, डॉ बकुल लाड़, अजीता परमार, दीप्ती कोटस्थाने, पुष्पा अवस्थी, डॉ अमित डोगरा उपस्थित थे। गोरेलाल बारेचा ने समुदाय के ऐतिहासिक पक्ष को रखते हुए बताया कि युद्ध के दौरान सेना के लिए हथियार बनाने, रसद पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। समुदाय की पहचान को आज बदलने की आवश्यकता है। द्वितीय सत्र में यूनिसेफ के डॉ अमीत डोगरे, पुष्पा अवस्थी ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से वर्तमान के डाटा के साथ विषय को प्रस्तुत किया। संचालन अभिताभ श्रीवास्तव ने किया। आभार शिवप्रसाद मालवीय ने माना।
