उज्जैन। आदर्श वाल्मीकि कल्याण सभा में वाल्मीकि महापंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव होंगे। चुनाव को लेकर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर ली गई है। वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष पद का निर्वाचन आदर्श वाल्मीकि कल्याण सभा के तत्वाधान में 1 जून को हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला फाजलपुरा में होगा। चुनाव करने के लिए कोर कमेटी की बैठक में सर्वानुमति से हेमंत गिरजे को मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं कु. मंजू पत्रों को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।
