उज्जैन। कानीपुरा रोड स्थित पीएम आवास योजना की मल्टी का महापौर ने निरीक्षण किया। निगम ने सुजलाम आवास गृह मल्टी का निर्माण मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए किया है। इसमें हितग्राहियों को लॉटरी से आवंटन किया था। परंतु उक्त मकानों पर हितग्राहियों के ना रहने की शिकायतें मिल रही है। इसके क्रम में महापौर मुकेश टटवाल ने मल्टी का निरीक्षण किया। महापौर ने कार्यपालन यंत्री पीसी यादव को निर्देशित किया।
