उज्जैन। दादू निर्वाण महोत्सव में 20 मई को शोभायात्रा निकलेगी। सिद्धवट मार्ग स्थित दादू राम आश्रम पर महामंडलेश्वर ज्ञान दास के सानिध्य में यह किया जाएगा। संत समागम, महाआरती व भंडारा होगा। महाराजश्री ने बताया सुबह संत पूजन, प्रसादी आदि होगी व शाम 4.30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा जानकी नगर, पिपलीनाका, उर्दूपुरा, काजीपुरा, अवंतीपुरा, निकास चौराहा, तेलीवाड़ा, गोपाल मंदिर, ढाबारोड, शिप्रा के छोटे पुल से होते हुए सदावल रोड स्थित आश्रम पर पहुंचेगी।
