उज्जैन। वार्ड 13 के पार्षद इमरान खान ने सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे। आबिद ख़ान ने बताया पार्षद ने वार्ड वासियों से बातचीत करते हुए कहा कि वार्ड वासियों की समस्या को देखते हुए लगातार अच्छा कार्य कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष अभिसेक लाला शर्मा, नसीर ख़ान ,वीरेंद्र गोसर, अय्यूब क़ुरैशी ,आसिफ़ क़ुरैशी आदि रहवासी उपस्थित थे।
