उज्जैन। अभा वाल्मीकि महासभा में राजेंद्र अजय पदम को राष्ट्रीय महासचिव व रतन डागौर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।
बाल योगी उमेश नाथ के आशीर्वाद से पदम व डागौर का अभिनंदन किया। विधायक अशोक रोहाणी, निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने राजेंद्र अजय पदम व रतन डागौर का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। पुरषोत्तम डागौर उपस्थित थे। संचालन ब्रिजेश गुहेरा एवं नवीन चंदेल ने किया।
