उज्जैन। नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के परिसर की राष्ट्रीय कार्यशाला में विक्रम विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने डिजिटल पाठ्यक्रमो को सुदृढ़ करने और व्यापक स्तर पर लागू करने का प्रस्ताव रखा। यह कार्यशाला बहु-विषयक शिक्षा और अनुसंधान विश्वविद्यालयों पर केंद्रित थी। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार मौजूद थे। इस अवसर पर डॉ. विनीत जोशी, सुनील कुमार बर्णवाल, प्रो. टीजी सीथाराम, प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे सहित कार्यशाला में देशभर के 64 राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं प्रधानमंत्री उपस्थित थे।
