उज्जैन। लेह लद्दाख में होने वाले सिंधु उत्सव में सिंधु दर्शन यात्रा होगी। इस यात्रा को लेकर बैठक 9 मई को होगी। सिंधु दर्शन यात्रा समिति मालवा प्रांत की उषा कुंवर पंवार ने बताया कि यात्रा राष्ट्रीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अभा कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार 9 मई को सुबह 9ः30 बजे बैठक लेंगे। बैठक में 15 मिनट पूर्व उपस्थित हो। रजिस्ट्रेशन फॉर्म कार्यक्रम स्थल पर भी जमा कर सकते हैं।
