उज्जैन। वेस्टर्न रेलवे एंपलाइज यूनियन रतलाम मंडल एवं ऑल इंडिया टिकट चेकिंग ऑर्गेनाइजेशन स्टाफ ने मुख्य टिकट चेकिंग निरीक्षक राजेश शर्मा का सेवानिवृत होने पर अभिनंदन किया। अभा ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, पं. तरुण उपाध्याय, शैलेंद्र व्यास, मुकेश जोशी, पं. रवि कुमार शुक्ला, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम सारवान,आशीष उपाध्याय आदि मित्र उपस्थित थे।
