उज्जैन। जैन साधु साध्वी पर हमले, वाहन टक्कर और छेड़छाड़ की तीन घटनाएं हो जाने से जैन समाज में रोष है। इसे लेकर समाजजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन भेंट किया। उनसे चर्चा करते हुए संतों की सुरक्षा के लिए अलग से कानून बनाए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। समाज ने 5 मई का घोषित धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। 5 मई को विशाल धरने की घोषणा की थी। प्रतिनिधि मंडल में ओम जैन, संजय नाहर, अभय जैन भैया, महेंद्र सेठिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
