उज्जैन। कृषि उपज मंडी में हम्माल तुलावती एकता फेडरेशन ने एक घंटे काम बंद कर पहलगाम में मारे गए 27 लोगों को श्रद्धांजलि दी। संगठन ने प्रधानमंत्री से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हम्मालो ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर खान ने बताया कि आतंकवादियों को उम्र कैद की सजा एवं फांसी भी कम पड़ेगी। इन्हें तो वह सजा दी जाए जो महाभारत में कृष्ण ने अश्वत्थामा को दी थी। पहलगाम घटना बहुत निंदनीय है।
