उज्जैन। महाकाल शयन आरती भक्त मंडल ने पंचकोशी यात्रियों को दर्द की गोली, ग्लूकोस पैकेट, पुदिना की गोली, ओआरएस के पैकेट, आंखों का ड्रॉप, दर्द का मलहम, छाले के तेल और पारलेजी के बिस्कुट लगातार 5 दिन तक दिए। मंडल के महेंद्र कटियार ने बताया कि मंडल द्वारा पंचकोशी यात्रियों की सेवा लगातार जारी है। मंडल के खेमसिंह तोमर, विमल मुंदडा, पवन जैन, पं. चंद्रशेखर वशिष्ठ, राजेश अग्रवाल आदि ने सेवाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *