उज्जैन। अभा पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाल्मीकि प्रसाद ने सुरेंद्र सांखला की अनुशंसा पर संजय पटेल को परिषद का प्रदेश संयोजक बनाया। सांखला द्वारा संजय पटेल का सम्मान किया। महामंत्री सत्येंद्र सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र दिया। पं. शांतिलाल व्यास ने बटुकों के साथ स्वस्तिवाचन किया। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, अशोक महावर, पदमसिंह आंजना, कमलसिंह आंजना, वीरेंद्र आंजना ने संजय पटेल का स्वागत किया।
