उज्जैन। देश की अग्रणी समाज सेवी संस्था भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिमी प्रांत का दायित्व ग्रहण समारोह आज होगा। इसमें 22 शाखाओं के 3सौ पदाधिकारी शपथ लेंगे। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि शपथ अधिकारी प्रदीप चोपड़ा हैं प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में घनश्याम पोरवाल, महासचिव विनोद काला, कोषाध्यक्ष पराग काबरा एवं उनकी टीम शपथ लेगी। महामंडलेश्वर मधुसुधानंद गिरी, मुख्य अतिथि अभिषेक आनंद, विशिष्ट अतिथि विशाल गोयल, आध्यात्मिक गुरु पं. शिव शंकर प्रधान, सुनील सिंगल रहेंगे। शपथ विधि के पश्चात क्रांति परिषद की बैठक भी होगी।
