उज्जैन। सर्वसेन समाज उत्थान विकास समिति ने सेन जयंती पर सेन समाज की भूमि पर आराध्य देव की प्रतिमा स्थापित की।सामूहिक विवाह समारोह हुआ। समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सेन, मनोहर परमार एवं सुशील श्रीवास ने बताया कि मूर्ति स्थापना सेन समाज की भूमि पर हुई। सामूहिक विवाह शुरु हुआ। इस मौके पर मेधावी विद्यार्थियों एवं वरिष्ठों का सम्मान किया गया। अतिथि उमेशनाथ, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, जोन अध्यक्ष सुशील श्रीवास, समाजसेवी शेखर श्रीवास मौजूद थे। संचालन मनोहर परमार, मंगेश कश्यप ने किया। आभार मनोज गेहलोद, ओम गेहलोत, सोनू सेन ने माना।
