उज्जैन। कैलाश एंपायर के निवासियों ने मुख्यमंत्री के बड़े भाई नारायण यादव एवं विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा से मुलाकात कर प्रमुख समस्याएं नल-जल योजना प्रारंभ करने, विद्युत मंडल की समस्या, अंडर ग्राउंड ड्रेनेज की साफ सफाई, सड़कों की प्रतिदिन साफ सफाई एवं अन्य समस्याओं के बारे में अवगत कराया। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष आशीष भारती ने बताया कि इस अवसर पर कालोनी के रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
