उज्जैन। नागरिक समग्र आईडी को आधार से लिंक करवाएं। नागरिक अपने निकटतम एमपी ऑनलाइन केंद्र, सीएससी केंद्र पर समग्र आईडी से आधार को लिंक कराए। समग्र से आधार ईकेवाईसी ना होने की दशा में समग्र आईडी विलोपित हो जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिनियम में खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हितग्राहियों की ई-केवाईसी निकटतम राशन की दुकान पर किए जाने का काम किया जा रहा है। ऐसे हितग्राही जिन्होंने पात्रता पर्ची की ईकेवाईसी नहीं करवाई है, अपने निकटतम उचित मूल्य की दुकान पर संपर्क कर ई-केवाईसी कराएं।
