उज्जैन। पहलगाम में आतंकवादी हमले के विरोध में ऑटो डील एसोसिएशन एवं मुस्लिम समाज ने आगर नाका पर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला जलाया। सरकार से मांग की गई कि आतंकवादी संगठन एवं पाकिस्तान को सज़ा दें। मंसूर एहमद, शाहिद दलाल, जगदीश परिहार, नरेंद्र बाथरी, आनंद सिंह खींची, पंकज मिश्रा आदि मौजूद थे।
