उज्जैन। खेल एवं युवक कल्याण विभाग अच्युतानंद गुरू अखाड़ा व्यायामशाला न्यास पर एक महीने का ग्रीष्मकालीन कुश्ती, मल्लखंब एवं पावर लिफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर 26 अप्रैल शाम 7 बजे से लगाएगा। उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी आनंद बांगड़ मुख्य अतिथि होंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी ओपी हारोड के विशेष आतिथ्य तथा म.प्र. शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं न्यास के अध्यक्ष पारसचंद्र जैन की अध्यक्षता में शुभारंभ होगा। शिविर में कुश्ती का प्रशिक्षण राधेश्याम चौधरी एवं मल्लखंब का प्रशिक्षण लीलाधर कहार, पावर लिफ्टििंग का प्रशिक्षण राधेश्याम कहार देंगे। जानकारी न्यास के सचिव मुकेश लढ्ढा ने दी।
