उज्जैन। आदर्श वाल्मीकि महापंचायत के चुनाव, सदस्यता अभियान व कोर कमेटी में नए 5 सदस्यों को जोड़े जाने को लेकर बैठक हुई। बाबूलाल नरवाले व कोर कमेटी के सभी पदाधिकारियों की सहमति से कोर कमेटी में 5 सदस्य बढ़ाए जाने की सहमति हुई। सुरेश संगत, दिलीप खरे, सुरेश चौहान, चंगीराम पहलवान टांक, उदयचंद डगोरिया को कोर कमेटी में शामिल किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में हेमंत गिरजे एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में कु. मंजू फतरोड़ को नियुक्त किया। सदस्यता अभियान 4 मई तक चलाया जाएगा। उसके बाद चुनाव 25 मई को होंगे। बैठक का संचालन महेश विरोलिया ने किया। राकेश गिरजे, कैलाश चावरे, जगदीश शिंदे, कालिदास कल्याणे उपस्थित थे। जानकारी कमल फतरोड़ ने दी।
