उज्जैन। देवास रोड पर वृ़क्षों की कटाई पर निगम आयुक्त आशीष पाठक ने उद्यान प्रभारी मनोज राजवानी को निर्माणाधीन कॉलोनी का निरीक्षण का निर्देश दिया था। उद्यान विभाग ने देवास रोड का निरीक्षण किया व कालोनाईजर अली डेवलपर्स पर 25 हजार प्रति वृक्ष के मान से तीन वृक्ष काटे जाने पर 75 हजार का जुर्माना किया।
