उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। संस्थान की ओर से जारी शोक संदेश में मृतकों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। संकाय अध्यक्ष प्रो. कामरान सुल्तान एवं निदेशक प्रो. धर्मेंद्र मेहता ने शोक व्यक्त करते हुए सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सामूहिक मौन प्रार्थना भी हुई।
