उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय की भू विज्ञान अध्ययनशाला में विश्व पृथ्वी दिवस मना। पृथ्वी के संरक्षण विषय पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुई। वृक्ष मित्रों का सम्मान भी किया गया। भू विज्ञान एवं फॉरेन्सिक अध्ययनशाला ने विश्व पृथ्वी मनाया। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो.अर्पण भारद्वाज, मुख्य वक्ता डॉ. केएन सिंह एवं वृक्ष मित्र मोहन मारू उपस्थित थे। स्वागत डॉ पीएन तिवारी एवं डॉ. गणपत अहिरवार ने किया। इस अवसर पर वृक्ष मित्र जगन्नाथ चतुर्वेदी, अजय भातखंडे, अनिल सेन, रुपेश गुप्ता एवं गौरव मालपानी का सम्मान किया। इस अवसर पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता को प्रथम पुरुस्कार राशि 501 रु दी। अभार डॉ. राकेश पंड्या ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *