उज्जैन। जल गंगा संवर्धन अभियान में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने क्षिप्रा के घाटों, सीढ़ियों की सफाई नदी में उतरकर की। मुख्यमंत्री ने क्षिप्रा में स्नान करते हुए आरती पूजन किया। मुख्यमंत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी देते हुए नदी, तालाबों के संरक्षण संवर्धन के बारे में बताया गया। मुख्यमंत्री ने निगम के सफाई मित्रों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जी पंचक्रोशी श्रद्धालुओं का भी स्वागत किया। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त आशीष पाठक, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल, रूप पमनानी, महावीर नाथ उपस्थित थे।
