उज्जैन। विनम्र सागर को ग्रीष्मकालीन वाचना के लिए श्रीफल दिया। वे ससंघ फ्रीगंज पंचायती मंदिर में विराजमान हैं। उनके प्रवचन और विनम्र वाणी से समाजजन आत्मिक लाभ ले रहे हैं। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री ने कहा कि संस्कारों का बीज बचपन में ही डालना चाहिए। मुनिश्री द्वारा प्रतिदिन दिए जा रहे प्रवचन एवं मन की बात जैसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों ने समाज के हर वर्ग में धर्म के प्रति नवीन चेतना का संचार किया है।
