उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में खंडेलवाल परिवार ने रजत छत्र महाकाल को अर्पित किया। उज्जैन के खंडेलवाल परिवार की उषा देवी, कृष्णा देवी, ममता ताम्बी और पंकज खंडेलवाल ने रजत मुकुट भेंट किया। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से खंडेलवाल परिवार का सम्मान कर रसीद दी। दानदाता पंकज खंडेलवाल ने बताया कि 2 लाख 16 हजार रुपए कीमत का रजत छत्र भगवान को अर्पित किया है।
