उज्जैन। महावीर जन्मकल्याणक पर जैन यूनिटी फोरम की शुरुआत जल व्यवस्था के साथ की गई। संस्थापक मनोज सुराणा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्वेश्य समाज की उभरती हुई प्रतिभाओ को मंच देना ओर उनकी योग्यता को सिद्ध करना है। महावीर जन्मकल्याणक पर वरघोड़े में जल व्यवस्था की गई। विशेष अवसर पर विधायक अनिल कालूहेड़ा, मनोज सुराणा, प्रफुल्ल गादिया, अंजू मनोज सुराणा, संजीव जैन, संजय खलीवाले, सीमा दुग्गड, संगीता गादिया, श्वेता भंडारी, निर्मला काठेड़, संदीप जैन, संतोष सालेचा आदि उपस्थित थे। विशेष सहयोगी संजय श्वेता रहे। जानकारी अंजू मनोज सुराणा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *