उज्जैन। हनुमान जन्मोत्सव पर कार्तिक चौक के स्वयं-भू प्राचीन दक्षिण मुखी श्री वीर हनुमान की पालकी यात्रा घोड़े, ऊंट, ढोल, अखाड़े के साथ निकली। मंदिर के पुजारी पं. जस्सू गुरु, नीलेश गुरु, कृष्णा गुरु ने बताया यात्रा के पूर्व निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्ञान दास ने पालकी व ध्वज पूजन कर महाआरती की। महाकाल मंदिर पुजारी राजेश शर्मा, पुरोहित लोकेश व्यास, दीपक शर्मा आदि भी प्रमुख रूप से शामिल हुए। 4 ध्वज के बीच समाजसेवी, साधु-संत एवं भक्तजन पैदल निकले।
