उज्जैन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा ने अंगारेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए व पंचामृत अभिषेक पूजन किया। पूजन मंदिर के शासकीय पुजारी पं. मनीष उपाध्याय ने कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र वैभव यादव, राजकुमार जटिया भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पुजारी उपाध्याय ने नड्डा का स्वागत कर प्रसाद आदि भेंट किया।
