उज्जैन। भारतीय नव वर्ष के अभिनंदन के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार, संस्कार भारती एवं योग केंद्र विक्रम, उज्जैन वाले फेसबुक ग्रुप, दी इनीशिएटिव सोसाइटी, रिलायंस क्लब, फ्रेंड्स लायंस क्लब ऊर्जा, लायंस क्लब स्टेट बैंक, स्वर्णिम भारत मंच, गहोई वैश्य समाज सूर्य अर्घ्यदान करेगी। संवत् 2082 30 मार्च को सुबह 5ः45 से 7 बजे तक सूर्य ध्यान, सामूहिक प्रार्थना, सूर्य नमस्कार, अर्घदान, शुभकामनाओं के साथ कमल सरोवर पर अभिनंदन होगा। महेश आचार्य ने बताया कि हिंदू धर्म में सिद्धांतों की समीक्षा और उसके बुद्धिसंगत अंश को ही ग्रहण करने की परिपाटी का समर्थन किया गया है। अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने बच्चों को लेकर इस आयोजन में भागीदारी कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *