उज्जैन। जूना अखाड़ा के पंचानंद गिरी व कामाख्या तंत्र पीठ आश्रम के कामाख्या पुत्र हिमालय गिरी प्रयाग कुंभ के साक्षी बने। नितेश गिरी ने बताया कि हिमालय गिरी का उज्जैन आगमन पर स्वागत किया। न हिमालय गिरी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद देकर महागौर काली माता मंदिर में पूजा की। हिमालय गिरी महाराज ने कहा की प्रयाग कुंभ में बहुत अच्छी व्यवस्था थी। गंगा पापनाशिनी है, जबकि शिप्रा को मोक्षदायिनी कहा जाता है। प्रयाग कुंभ की कई गलत बातें सोशल मीडिया पर फैलाई गई थी। सरकार को ऐसे सोशल मीडिया पर रोक लगाने का प्रयास करना चाहिए। प्रयाग कुंभ के दौरान हर रोज कोई न कोई अफवाह वायरल होती रही। हिमालय गिरी ने यह भी कहा कि उज्जैन को दिव्य और आध्यात्मिक नगरी बनाने के लिए सिंहस्थ के कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर आकाश गिरी, नितेश, पूर्णानंद गिरी, मनोज, राहुल आदि भक्त उपस्थित थे।