उज्जैन। अन्नपूर्णा ग्रुप ने होलिका महोत्सव में फव्वारा चौक पर दरिद्रनारायण भोज किया। ग्रुप अध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि निर्धन वर्ग के बीच त्योहार का उत्सव हो, यह भावना है। इस अवसर पर योगेश शर्मा, मनीष शर्मा, सनद बाग़रवाल, सुखदेव यादव, संचित शर्मा, प्रतीक जैन, अनिल दाता आदि उपस्थित थे। जानकारी गोकुल यादव ने दी।
