उज्जैन। विनम्र सागर ससंघ 16 मार्च को मंगल प्रवेश करेंगे। शिष्य मुनि विनंद सागर एवं ऐलक विनमित सागर इस अवसर पर आगवानी करेंगे। मीडिया प्रभारी सचिन कासलीवाल ने बताया कि आचार्य श्री की आगवानी मुख्यमंत्री के निवास से शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर तक जुलूस के साथ होगी। शहर के कई वरिष्ठ एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे। 9 माह पश्चात होने वाले इस गुरु-शिष्य मिलन के साक्षी बनेगे। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, महावीर दिगंबर जैन मंदिर, आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लक्ष्मीनगर, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फ्रीगंज, सकल दिगंबर जैन समाज, मुनि संघ व्यवस्था समिति ने निवेदन किया कि अधिक से अधिक समाजजन उपस्थित होंगे।
