उज्जैन। महाकाल शयन आरती युवा शक्ति परिवार ने महाकाल-पार्वती के विवाह रिसेप्शन में बची खाद्य सामग्री अन्नक्षेत्र में भेंट की। शांतिलाल बैरागी ने बताया कि संरक्षक डॉ. रवि सोलंकी एवं आयोजक हरीश जोशी के विशेष सहयोग से आयोजित महाकालेश्वर व पार्वती के विवाह महोत्सव में हजारों भक्तों ने महाप्रसादी ली। रिसेप्शन में समाजसेवी नारायण यादव आए।महाप्रसादी के पहले महाकाल मंदिर, हरसिद्धि माता, बड़ा गणपति, कोटेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव, शिप्रा नदी और चक्रतीर्थ आदि स्थानों पर नैवेद्य अर्पित किया। महाप्रदोष काल पर हुए रिसेप्शन में सब्जी, पुडी, आलूबड़े, भजिए, इंद्राणी, आम रस, सीताफल रबड़ी, रस गुल्ला, काजू कातली सहित 56 भोग बनाए गए। महाकाल शयन आरती युवा शक्ति परिवार के संरक्षक डॉ. रवि सोलंकी, हरीश जोशी, शांतिलाल बैरागी, आदित्य जाट, राजेश खूबचांदनी, पंकज जैन, राम राठौर, उज्जवल गोड़ सहित नगर की धर्म प्रेमी जनता का सहयोग मिला।
