उज्जैन। नारायणा धाम में कृष्ण सुदामा उत्सव समिति ने 201 क्विंटल फूलों से होली खेली। डॉ दुर्गा शंकर पांचाल बांदका ने बताया कि फूलों की होली से फाग उत्सव मनाया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वर्चुअल रूप से शामिल हुए। अतिथि सुधीर गोयल सेवाधाम, बहादुर सिंह बोरमुंडला, राजेश धाकड़, बहादुर सिंह चौहान, महेंद्र गिरी, प्रताप सिंह आर्य, श्याम सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह मंडोवरा, अमर सिंह खोरिया, चारों जिला पंचायत सदस्य उपस्थित थे। ध्वजारोहण में सीमा राजेंद्र भारती, महंत जितेंद्र भारती मौजूद थे। आर्य वीर दल अखाड़ा महिदपुर ने प्रदर्शन किया। पेशवाई में निशान एवं अखाड़ा निकाला गया।