उज्जैन। नारी तू नारायणी का संदेश देते हुए महिला उत्थान मंडल ने संस्कृति यात्रा निकाली। यात्रा चामुंडा माता मंदिर से शुरू होकर फ्रीगंज होते हुए दशहरा मैदान पर समाप्त हुई। यात्रा में बड़ी भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आज निर्दोष संस्कृति रक्षक संतों को अंधे कानूनों के तहत फंसाया जा रहा है। यात्रा में महान नारियों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। भजनों के साथ महिलाओं को विशेष संदेश दिया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।